
रेउसा सीतापुर : राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को रेउसा ब्लाक के सुपौली गांव में विधायक ज्ञान तिवारी द्वारा जन चैपाल कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से अपील की है। जन चैपाल में क्षेत्र के ग्रामीणों व महिलाएं बढ़.चढ़कर हिस्सा लिया। विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा आज वह दिन है जो हम लोगों के भविष्य का एक बहुत ही बड़ा दिन है।
जिससे हम लोग अयोध्या में निर्माण कार्य किए जा रहे श्री राम मंदिर में अपनी छोटी सी सहयोग कर प्रभु के चरणों में समर्पण करने का दिन आ गया है। यह दिन हजारों वर्ष बाद आया है इसे हमें हर हाल में पूरा करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में दूर.दूर से आए हुए लोगों को तहरी भोज कराया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश मिश्रा, निशान सिंह, जीतू बाजपेई, लव कुश तिवारी सहित क्षेत्र के ग्रामीण व महिलाएं मौजूद रहे।