diwali horizontal

चिलकाना पुलिस नशा तस्कर को 250 ग्राम चरस के साथ दबोचा

0 108

सहारनपुर सिटीजन वॉयस संवाददाता :  एसपी सिटी राजेश कुमार के दिशा निर्देशन में नगर क्षेत्र में नशें के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना चिलकाना प्रभारी राजेश कुमार भारती के नेतृत्व में एसआई सुरेश कुमार, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल अरविंद कुमार आदि पुलिस टीम ने ग्राम नन्हेड़ा तिराए के पास संदिग्ध वाहन की चेकिंग के दौरान ग्राम दुमझेड़ा की ओर से एक तेज गति हौंडा सिटी कार को रोकने का इशारा किया मौके पर पुलिस चेकिंग को देखकर पुलिस से बचने के लिए अपनी कार को पीछे की ओर मोड़ कर भागने लगा, पुलिस ने कार को मौके पर ही पकड़ कर उसके चालक मोसीम उर्फ बिल्ला पुत्र इलियास निवासी ग्राम राणा माजरा थाना सोनी जनपद पानीपत हरियाणा को पकड़ कर मौके पर तलाशी ली तो आरोपी के पास से 250 ग्राम चरस बरामद हुई, चिलकाना पुलिस ने पकड़े गए नशा तस्कर मोसीम उर्फ बिल्ला को नशा तस्करी करने के आरोप में एनडीपीएस की धारा में जेल भेज दिया तथा उसकी हौंडा सिटी कार को थाना चिलकाना लाकर सीज कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.