diwali horizontal

CM योगी आदित्यनाथ देबवंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर स्थित एटीएस कमांडो सैंटर का शिलान्यास करेंगे

0 143

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 नवंबर को देबवंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर स्थित सिल्वर पैराडाइज पर जनसभा को संबोधित करेंगे और सभास्थल से ही देवबंद के रेलवे रोड स्थित राजकीय पायलट वर्कशाप के दो हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाए जाने वाले एटीएस कमांडो सैंटर का शिलान्यास करेंगे देवबंद नगर की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के अभूतपूर्व प्रबंध किए जाएंगे।योगी आदित्यनाथ पहली बार दारूल उलूम देवबंद की जमीन पर कदम रखेंगे योगी आदित्यनाथ अनेक बार सहारनपुर जिले में आ चुके है। योगी आदित्यनाथ की मां शांकुबरी देवी शक्तिपीठ में गहरी आस्था है। लोकसभा चुनाव 2019 का आगाज उन्होंने शाकुंबर देवी स्थित देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना करने के बाद किया था। देवबंद में देवीकुंड के विशाल सरोवर के किनारे मां श्री त्रिपुर बाला सुंदरी का ऐतिहासिक एवं प्राचीन मंदिर है। महाभारतकालीन इस मंदिर का अतीत मे जीणोद्धार मराठा राजाओं द्वारा किया गया था। इस मंदिर की विशेषता यह है कि छुआछूत के जमाने में भी चमारो को इस मंदिर में प्रवेश और पूजा का अधिकार और सम्मान प्राप्त था।

राजपूतों के सबसे बडे गांव के प्रमुख भाजपा किसान नेता ठाकुर अनिल सिंह पुंडीर एवं अन्य प्रमुख भाजपा नेताओं सहकारी बैंक के डिस्ट्रिक चेयरमैन राजपाल चैधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद कुमार गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी समेत देवबंद के हिंदुओं की इच्छा और आकांक्षा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवबंद आगमन के अवसर पर मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी का आशीर्वाद भी ग्रहण करे और उनके नाम पर देवबंद में किसी नए संस्थान की घोषणा करे देवबंद विधानसभा क्षेत्र को लोग आज भी ठाकुर फूल सिंह के नाम से याद करते है। जिन्होंने अपने मंत्री काल में देवबंद क्षेत्र को अनेक उपलब्धियों से नवाजा लेकिन दुख की बात यह है कि पश्मिची उत्तर प्रदेश में राजपूत बहुल इस देवबंद क्षेत्र को बाद के जनप्रतिनिधियों ने भुला दिया। वे मात्र विधायक रहे लेकिन किसी ने भी ठाकुर फूल सिंह का अनुसरण नहीं किया। देवबंद क्षेत्रवासी प्रदेश के सबसे बडे मुखिया से यह भी अपेक्षा रखते है कि वे इस बार इस क्षेत्र को ऐसा विधायक देने का काम करे जो ठाकुर फूल सिंह की तरह देवबंद को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उसकी प्रसिद्धि के अनुसार उसका विकास करा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.