diwali horizontal

वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किया संबोधित

0 168

लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को कहा कि अमेठी से राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्ता है और परिवार के ये रिश्ते कभी कमजोर नहीं हो सकते। प्रियंका गांधी वाद्रा अमेठी के ज़ामों ब्लॉक की न्याय पंचायत दखिन वारा में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को बुधवार को संबोधित कर रही थीं उन्होंने कहा, ”अमेठी से घर और परिवार का पुराना और मजबूत रिश्ता है, अमेठी और अमेठी के लोगों से हमारा संबंध जैसे पहले था, वैसे ही आज भी कायम है और आगे भी रहेगा।

प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि संगठन निर्माण हम सबकी पहली प्राथमिकता है। बैठक के बाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि प्रियंका गांधी ने बैठक के दौरान कृषि कानून की भी चर्चा की और बताया कि यह किसान विरोधी कानून सिर्फ किसानों को नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए खतरनाक है सिंघल ने बताया कि प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि दो माह से किसान दिल्ली के बार्डर पर बैठे हुए हैं लेकिन सरकार किसानों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ आदि कांग्रेस शासित प्रदेशों में किसानों के हित में तमाम काम किये जा रहे हैं। उन्होंने अमेठी की समस्याओं के बारे में जानकारी भी ली

प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ”कांग्रेस संगठन को न्याय पंचायत के बाद गांव व बूथ स्तर तक मजबूत करके हमें गरीबों, किसानों, छोटे व्यापारियों, असहायों की आवाज सुननी है और उनसे जुड़़ना है और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.