diwali horizontal

लखनऊ में गोमतीनगर की महिला मिली कोरोना संक्रमित

0 120

लखनऊ में गोमतीनगर की महिला मिली कोरोना संक्रमित

Corona Infected women in gomti nagar:  राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमित मरीज़ मिलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। इसी में लखनऊ में गोमतीनगर में विशाल खंड में एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है  फिलहाल महिला टेस्ट के बाद पॉजिटिव पाई गई है। महिला घर में ही है।

महिला की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं मिली है। परिवारीजनों में किसी को कोई लक्षण नहीं है। महिला घर पर ही है। सीएमओ कार्यालय से जारी रिपोर्ट के अनुसार शहर में अब तक नौ मरीज कोरोना के मिल चुके हैं। वहीं कोरोना के छह सक्रिय मामले हैं। शहर में सबसे पहले आशियाना इलाके में कोरोना का मरीज मिला था। उसके बाद शारदा नगर, डालीगंज, त्रिवेणी नगर, गोमती नगर में मरीज मिल चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.