diwali horizontal

कोरोना का कहर: बांदा में एक ही परिवार के 32 लोग निकले कोविड पॉजिटिव, मचा हड़कंप 

0 271
लखनऊ : देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। भारत में अब हर दिन कोरोना के सबसे अधिक आंकड़े देखने को मिल रहे है। देश में लगातार आ रहे कोरोना वायरस केे आंकड़ों ने कोहराम मचा रखा है। COVID-19 के नए मामले अब हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक परिवार पर कोरोना कहर बनके टुटा है। बांदा शहर के फूटाकुआं क्षेत्र में एक परिवार के 32 सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। परिवार में एक साथ सभी का रिर्पोट पॉजिटिव आने से हड़कंप मत मच गया। जिले के चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) एनडी शर्मा ने बताया कि जिले के फूटा कुआं (Phuta Kuan) इलाके में एक संयुक्त परिवार में जब एक शख्स की तबीयत खराब होने पर उसका कोरोना टेस्ट कराया गया तो वह पॉजिटिव निकला। इसके बाद पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें परिवार के 32 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
सीएमओ डॉक्टर एनडी शर्मा का कहना है कि परिवार के सभी लोगों की हालत स्थिर है और वह खाना-पीना कर रहे हैं। फिलहाल दिक्कत की कोई बात नहीं है। शहर के फूटा कुआं इलाके में प्रशासन ने अधिकारियों की टीम भेजकर जांच अभियान तेज कर दिया है।
बता दें, कि बांदा जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब तक आए कुल संक्रमित मामलों की संख्या 807 हो गई है जिनमें एक्टिव मामलों की संख्या 360 है। तो वहीं, पिछले 24 घंटों के भीतर उत्तर प्रदेश में कोरोना के 5571 नए मामले सामने आए हैं।इसमें लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज जैसे शहर सबसे ऊपर हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.