diwali horizontal

मनी लॉन्ड्रिंग केस में सत्येंद्र जैन को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

0 109

नई दिल्ली : मनी लॉन्ड्रींग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट ने आप नेता और मंत्री सत्येंद्र जैन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सत्येंद्र जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। इसी मामले में ईडी ने उनको 30 मई को गिरफ्तार किया था। ईडी के वकील ने कोर्ट से सत्येंद्र जैन की जमानत अर्जी पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा और कोर्ट से आग्रह किया कि मामले पर सुनवाई कल की जाए। सत्येंद्र जैन के वकील ने कोर्ट से कहा कि सुनवाई के वक़्त केस की मेरिट पर, दस्तावेजों पर लंबी बहस की ज़रूरत नहीं। सत्येंद्र जैन का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसलिए ज़मानत पर जल्द सुनवाई हो। कोर्ट ने ईडी के आग्रह को स्वीकार करते हुए सत्येंद्र जैन को फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है। स्पेशल कोर्ट मंगलवार सुबह 11 बजे ज़मानत याचिका पर सुनवाई करेगी।

ईडी ने 30 मई को हवाला मामले में दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था, 1 जून से ही सत्येंद्र जैन ईडी की हिरासत में थे। इससे पहले सत्येंद्र जैन की शुक्रवार को सोशल मीडिया पर परेशान और थकान भरी तस्वीर वायरल हुईं थी जिसके बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। आप नेताओं और समर्थकों ने प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में जैन की स्थिति को यातना और उत्पीडऩ वाला करार दिया और इसके लिये भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार आलोचना की थी। ईडी की हिरासत में रखे गये जैन को कथित तौर पर बृहस्पतिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट से बाहर निकलते समय बेचैनी की शिकायत के बाद नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.