diwali horizontal

 इंसाफ की गुहार लेकर सामने आई मृतक की बेटी, नौबस्ता हत्याकांड के बाद प्रशासन की कार्रवाई, बेटी ने सरकार से मांगी सुरक्षा और सरकारी नौकरी; पिता को खोने का दर्द छलका

0 6

 इंसाफ की गुहार लेकर सामने आई मृतक की बेटी, नौबस्ता हत्याकांड के बाद प्रशासन की कार्रवाई, बेटी ने सरकार से मांगी सुरक्षा और सरकारी नौकरी; पिता को खोने का दर्द छलका

LUCKNOW LIVE: राजधानी के सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। मामले में आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाए जाने की कार्रवाई सामने आई है। वहीं, इस सनसनीखेज वारदात में अपनों को खोने वाले परिवार का दर्द भी सामने आया है। मंगलवार को मृतक का शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान मृतक की बेटी का गुस्सा फूट पड़ा और उसने सरकार से न्याय की गुहार लगाई।
बेटी ने अपने पिता को खोने का दर्द बयां करते हुए सरकार से परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उसने गुहार लगाई कि परिवार को भविष्य में किसी तरह का खतरा न हो, इसके लिए घर की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग भी उठाई, ताकि परिवार अपना जीवन सम्मान के साथ गुजार सके।
पार्किंग और बाउंड्री विवाद ने ले ली तीन जानें
गौरतलब है कि 26 अक्टूबर 2026 को सआदतगंज के ब्राह्मणी टोला स्थित लाल स्कूल, नौबस्ता इलाके में कार पार्किंग, बरगद के पेड़ और पूजा स्थल की बाउंड्री को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था।
कार्रवाई के साथ परिवार को इंसाफ का इंतजार
तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार आर्य और चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार चौरसिया को भी निलंबित किया जा चुका है। अब आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई के बीच पीड़ित परिवार की सुरक्षा और मृतक की बेटी की मांगें चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
परिवार को उम्मीद है कि सरकार उसकी पुकार सुनेगी और उसे न्याय दिलाने के साथ सुरक्षा एवं रोजगार के मामले में भी उचित सहायता प्रदान करेगी। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि मामूली विवाद किस तरह खूनी संघर्ष में बदलकर कई परिवारों की जिंदगी उजाड़ देता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.