diwali horizontal

लड़का-लड़की चुनाव चिन्ह मिलने पर खुशी से झूमे धीरेंद्र उपाध्याय

0 116
अयोध्या: नगर पंचायत चुनाव में लड़का-लड़की चुनाव चिन्ह मिलने पर निर्दल प्रत्याशी खुशी से झूम उठे। बात करने पर प्रत्याशी धीरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र में लड़का-लड़की का भेदभाव किये बिना देश दीपक विद्यालय चलाकर दोनों को शिक्षित करने का पूरा प्रयास करता रहा हूं। क्षेत्रीय लोगों को जमीनी स्तर में शिक्षित कर क्षेत्र के विकास में लगा होना बताते हुए कहा कि नगर पंचायत के माध्यम से बीकापुर को उच्च स्तर पर पहुंचाना चाह रहा हूं। जिससे लोग यह सोचने पर मजबूर हो कि नगर पंचायत का विकास इस तरह से होना चाहिए।
     उक्त विचार व्यक्त करते हुए श्री उपाध्याय ने कहा कि जनता के बीच सम्मान मिलता देख विपक्षी के द्वारा तरह-तरह के षडयंत्र कर छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। नगर पंचायत चुनाव क्षेत्र में पार्टी से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के आंख में निर्दल प्रत्याशी धीरेंद्र उपाध्याय का चुनाव चिन्ह गड़ने लग गया है। क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को जनता के पास जाकर अपने द्वारा क्षेत्र एवं परिवार के विकास के लिए क्षेत्र के सभी परिवार में शिक्षा की ज्योति जला कर सभी घर परिवार को शिक्षा के क्षेत्र मे विकास का प्रयास रहा है। चुनाव में जनता द्वारा आशीर्वाद मिलने पर क्षेत्र के विकास में एक मिशाल होना कहा है।
उक्त चुनाव का प्रमुखता से संचालन कर रहे समाजसेवी सुशील पांडे, सिद्धेश्वर उपाध्याय व अशोक उपाध्याय ने बताया कि वार्ड-वार्ड में क्षेत्रीय लोगों की टीम बनाकर लड़का-लड़की चुनाव निशान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.