diwali horizontal

 दिग्विजय सिंह कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से की यह अपील

0 190

मध्य प्रदेश  : के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के जरिए दी। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। फ़िलहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वारंटीन में हूं। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें। बता दें कि दिग्विजय सिंह के अलावा कांग्रेस के कई नेता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दिग्विजय सिंह से पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला भी कोविड पॉजिटिव हैं। उन्होंने भी हाल में मिले लोगों से जांच कराने की अपील की है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.