diwali horizontal

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव संपन्न, आज होगी मतगणना

0 38

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव संपन्न, आज होगी मतगणना

AZAMGARH LIVE:  दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारी समिति का सत्र 2026-27 वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न हो गया। चुनाव अधिकारी एडवोकेट शिवधन प्रसाद चौरसिया ने बताया कि कुल 12 पदों के लिए 30 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें से 8 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद, शेष 4 पदों के लिए कुल 12 प्रत्याशी मैदान में बचे। एसोसिएशन के कुल 420 अधिवक्ता मतदाताओं में से 415 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।अध्यक्ष पद पर 3 उम्मीदवार: एडवोकेट बलिराम यादव, एडवोकेट भृगुनाथ राम और एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दो पद के लिए 3 उम्मीदवार : एडवोकेट मुन्ना सिंह, एडवोकेट लौटु राम मौर्य और एडवोकेट सत्य प्रकाश चतुर्वेदी, मंत्री पद के लिए 4 उम्मीदवार : एडवोकेट मनोज कुमार राय, एडवोकेट दीपक कुमार श्रीवास्तव, एडवोकेट रविशंकर यादव और एडवोकेट सतीराम प्रजापति, सहमंत्री प्रशासन पद के लिए 2 उम्मीदवार: एडवोकेट आनंद प्रकाश यादव और एडवोकेट राहुल उपाध्याय के बीच मुकाबला है, इन सभी उम्मीदवारों की किस्मत दो मतपेटियों में सील कर सुरक्षित कर दी गई है। बुधवार सुबह 10 बजे से पुस्तकालय कक्ष में मतगणना शुरू होगी, जिसके बाद ही अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.