diwali horizontal

व्हाट्सअप पर मिली सूचना का डीएम ने लिया तत्काल संज्ञान

रास्ते पर गिरे पेड़ को तत्काल हटवाया गया

0 100

 

बहराइच । जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के मोबाइल पर किसी व्यक्ति द्वारा व्हाट्सअप पर सूचना दी गई कि मोहल्ला बख्शीपुरा में रेलवे मैदान के पास पेड़ टूट कर रास्ते पर गिर गया है। जिसके कारण श्री मॉ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए निकाल पाने में समस्या उत्पन्न होगी। डीएम ने मोबाइल पर प्राप्त हुई सूचना का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका प्रशासन बहराइच को निर्देश दिया कि रास्ते पर गिरे पेड़ को तत्काल हटवा दिया जाय। इस सम्बन्ध में अधि.अधि. नगर पालिका परिषद बहराइच बालमुकुन्द मिश्र ने बताया कि डीएम डॉ. चन्द्र के निर्देश पर पालिका प्रशासन द्वारा तत्काल रास्ते पर गिरे पेड़ को हटवा कर श्री मॉ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए रास्ते को आवागमन के लिए साफ कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.