diwali horizontal

लखनऊ में धूलभरी आंधी से बदला मौसम: तेज हवा में उड़े होर्डिंग, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

0 27

लखनऊ में धूलभरी आंधी से बदला मौसम: तेज हवा में उड़े होर्डिंग, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

LUCKNOW LIVE:लखनऊ में नौतपा के पहले दिन सोमवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज धूलभरी आंधी चलने से शहर के कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर होर्डिंग और बैनर उड़ गए, जबकि पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर पड़ीं।

आंधी के चलते शहर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। रात में तेज हवा और धूल के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम बदलने से गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन धूलभरी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और जरूरत न होने पर घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। वहीं प्रशासन ने भी बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.