
नेपाल-तिब्बत सीमा के पास भूकंप से कांपी धरती, तिब्बत में 5.0 तीव्रता का भूकंप।
EARTHQUAKE IN NEPAL,TIBET BORDER: तिब्बत में गुरुवार को 5.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार भूकंप दोपहर करीब 1:46 बजे IST आया और इसकी गहराई लगभग 14 किलोमीटर थी। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर बताई है।
भूकंप का झटका ऐसे समय आया है जब नेपाल और तिब्बत का सीमावर्ती क्षेत्र हालिया विनाशकारी बाढ़ और ग्लेशियर हादसे से जूझ रहा है। राहत एवं बचाव अभियान पहले से जारी हैं।
फिलहाल भूकंप से किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि, क्षेत्र में लगातार प्राकृतिक आपदाओं के बीच प्रशासन और राहत एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।