diwali horizontal

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में परेशानी न हो: मंत्री श्री ए.के. शर्मा

0 66

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में परेशानी न हो: मंत्री श्री ए.के. शर्मा

HIGHLIGHTS

  • आशियाना स्थित नाले का मंत्री ए.के. शर्मा ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • जल निकासी की व्यवस्था में लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारियों पर होगी कार्रवाई: नगर विकास मंत्री
  • वर्षा काल में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए तत्काल प्रभाव से करें आवश्यक कार्यवाही:श्री ए.के. शर्मा

लखनऊ, 3 सितम्बर 2026:नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने लखनऊ के आशियाना स्थित नाले का औचक निरीक्षण कर वर्षा काल में जल निकासी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान तथा नाले की समुचित सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा काल को देखते हुए जिन-जिन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, वहां युद्धस्तर पर अभियान चलाकर जल निकासी सुनिश्चित की जाए। नालों और नालियों की नियमित सफाई कराई जाए तथा जल निकासी में किसी भी प्रकार की बाधा न आने पाए।

मंत्री जी ने कहा कि बारिश के दौरान जलभराव के कारण आमजन को आवागमन अथवा दैनिक कार्यों में किसी भी दशा में परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर स्थिति की निगरानी करें और आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई करें।

मंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जलभराव की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे स्वयं पुनः इन क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। यदि दोबारा निरीक्षण के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं पाई गई और लापरवाही सामने आई, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों को बेहतर एवं सुचारु सुविधाएं उपलब्ध हों। जलभराव, गंदगी और जल निकासी जैसी समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र की स्थिति पर निरंतर नजर रखते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.