diwali horizontal

एफएलसी कार्य के दौरान इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ प्रवेश वर्जित=मोनिका

0 112

बहराइच: जनपद में 25 अगस्त 2023 से प्रारम्भ हो रहे ई.वी.एम. के एफ.एल.सी. कार्य के लिए की गई तैयारी का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जिला निर्वाचन कार्यालय, बहराइच का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि एफ.एल.सी. कार्य के लिए आए अभियन्ताओं को परिचय पत्र जारी कर दिया जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि एफ.एल.सी. कार्य के दौरान कोई भी व्यक्ति इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ प्रवेश नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि एफ.एल.सी. कार्य के दौरान साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगा दी जाए। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि एफ.एल.सी. कार्य के दौरान राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के बैठने के भी माकूल बन्दोबस्त किये जाएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सागर, प्रशिक्षु पीसीएस प्रिन्स वर्मा, एडीईओ शिखा श्रीवास्तव मौजूद रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.