diwali horizontal

राजकीय बीज भंडार में आज लगेगा किसान मेला

0 231

 

अमेठी  : कृषि विभाग व कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण की ओर से आज राजकीय बीज भंडार बहादुरपर में किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। इस किसान मेले में सभी पंचायत समिति के जनप्रतिनिधि व कृषक भाग लेंगे। किसान मेले में किसानों को फसलों में अच्छी उपज के लिए जगरूप किया जाएगा। राजकीय बीज भंडार बहादुरपर प्रभारी पवन कुमार मौर्य ने बताया कि आज किसान मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि किसान मेले में आए सभी किसानों को एलईडी के माध्यम से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी लाइव प्रसारण कर संबोधित करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.