diwali horizontal

लखनऊ के स्कूल में प्रिंसिपल-टीचर में मारपीट।

0 100

लखनऊ के स्कूल में प्रिंसिपल-टीचर में मारपीट।

Lucknow News:लखनऊ के जानकीपुरम स्थित नारायणा इंस्टिट्यूट में गुरुवार दिनभर हुए हंगामे और बवाल को लेकर कोचिंग मैनेजमेंट की तरफ से FIR दर्ज कराई गई है। नारायणा संस्थान के DGM आशुतोष तिवारी की तरफ से दी गई तहरीर में प्रिंसिपल सुप्रिया पांडेय समेत 9 अन्य को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस को दी गई कंप्लेंट के मुताबिक प्रिंसिपल सुप्रिया पांडेय समेत आरोपियों ने गुरुवार सुबह 11 बजे परिसर में आकर हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही स्कूल स्टाफ के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान गंदी-गंदी गालियां देने लगे और जान से मारने की धमकी भी दी।

इससे पहले गुरुवार को स्कूल कैंपस से लेकर थाने तक दिनभर जमकर हंगामा हुआ। आरोप था कि प्रोफेशनल ड्रेस कोड का पालन नहीं करने पर प्रिंसिपल सुप्रिया पांडे को नारायण कोचिंग मैनेजमेंट ने 16 सितंबर को दोपहर दो बजे मेल भेज के निकाल दिया। 17 सितंबर को जब यह बात छात्रों और अभिभावकों तक पहुंची तो वे नाराज हो गए थे। इस बीच एक कोऑर्डिनेटर राहुल बोस द्वारा छात्राओं पर कमेंट करने की घटना की बात भी सामने आई। अभिभावकों का आरोप था कि जब वो कैंपस में गए तो अचानक DGM आशुतोष कुमार भड़क गए और उन लोगों से मारपीट करने पर आमादा हो गए। इस बीच गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे स्कूल के कार्यालय में पहुंचे बच्चों और इनके अभिभावकों ने प्रिंसिपल के हटाए जाने का कारण पूछा तो सभी गोलमोल जवाब देते रहे। अभिभावकों ने फोन कर हटायी गई प्रिंसिपल को स्कूल बुला लिया। अभिभावकों का आरोप है कि छात्र कार्यालय में बातचीत कर रहे थे। तभी स्कूल प्रबंधन के लोगों ने बच्चों के साथ अभद्रता की। जबरन धक्का देकर बाहर निकालने लगे। इससे नाराज छात्र और गार्जियन हंगामा करने लगे। दोनों के बीच हाथापाई होने पर स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस की मौजूदगी में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन के इशारे पर पुलिस जबरन छात्रों और उन्हें घसीटते हुए थाने ले गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.