
शुक्लागंज,उन्नाव : शुक्रवार को गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बिन्दा नगर चैकी अंतर्गत आदर्श नगर में शॉर्ट सर्किट से एक वैन में आग लग गई जिससे वैन पूरी तरह से जलकर खाक हो गई ।
मिली जानकारी के अनुसार आदर्श नगर निवासी गाड़ी चालक दीपक गौतम लगभग 11 बजे अपनी वैन यूपी 78 बीसी 2199 घर के बाहर निकाल रहा था।तभी शॉर्ट सर्किट से अचानक गाड़ी में आग लग गई और धू-धू कर जलने लगी, गाड़ी चालक ने इस दौरान किसी तरह गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई गाड़ी में आग लगी देखकर आसपास के दुकानदार व मोहल्ले वालों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी सूचना मिलते ही मौके पर चैकी इंचार्ज सुशील कुमार यादव विनोद कुमार मयफोर्स के पहुंचे तब तक लोगों ने पानी डालकर आग बुझा दी थी गाड़ी चालक दीपक गौतम ने बताया कि यह गाड़ी उसने कल्याण चंद्रा से खरीदी है जो अभी भी उन्हीं के नाम रजिस्टर्ड है वह गाड़ी घर से निकाल रहा था तभी अचानक गाड़ी में आग लग गई बिंदा नगर चैकी इंचार्ज ने बताया कि गाड़ी पूरी तरह जल गयी है परंतु कोई हताहत नहीं हुआ है ।