diwali horizontal

संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी का शव मिलने से मचा कोहराम

0 184

फतेहपुर चैरासी,उन्नाव : थाना क्षेत्र के गांव काजीपुर कच्छ में शुक्रवार को घर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी का शव मिलने से कोहराम मच गया।किशोरी के पिता ने थाना पुलिस में अज्ञात द्वारा पुत्री का गला दबा कर हत्या किए जाने की शिकायत पर प्रभारी निरीक्षक दल बल के साथ मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल में जुट गए वही घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच पारिवारिक जनों को ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दी फतेहपुर चैरासी थाना क्षेत्र के गाँव काजीपुर कच्छ निवासी मुन्नू लाल शर्मा की पुत्री लक्ष्मी(16) बीती रात घर में अकेली सोई थी उसकी माँ और भाई क्षेत्र के गाँव टांडा सातन में अपनी बड़ी पुत्री की बेटी के जन्म दिन समारोह में गई थी तथा पिता गाँव में ही थोड़ी दूर बने पशुओं के बंगले में रात खाना खा पीकर सोने चले गए।

जब सुबह उठकर पिता अपने घर पहुंचा जहां बेटी को आवाज दी परन्तु बेटी के न उठने पर कमरे में जाकर देखा तो दंग रह गया कमरे में अपनी बेटी को मृत अवस्था में पड़ी देखकर वो फूट फूट कर रोने लगा साथ ही स्थानीय प्रधान को फोन पर जानकारी दी जिसके पश्चात डायल 112 पर जानकारी देने के साथ ही स्थानीय थानाक्षेत्र को भी जानकारी दी गयी मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ एसपी आनन्द कुलकर्णी,एएसपी विनोद पाण्डेय,सीओ सफीपुर कृपाशंकर व डांग स्क्वायड की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.