diwali horizontal

सत्या बिजनेस पार्क बिल्डिंग में लगी आग पर काबू पाया गया

0 109

लखनऊ: सत्या बिजनेस पार्क बिल्डिंग में लगी आग पर काबू पाया गया कॉमरशियल कॉम्प्लेक्स में कई ऑफिस हैं कैनरा बैंक से सटे रुद्रा रियल स्टेट के ऑफिस में लगी थी आग आग लगने के दौरान 80 के करीब कर्मचारी बिल्डिंग में थें मौजूद सभी कर्मचारियों को रेस्क्यू कर बिल्डिंग से निकाला गया रुद्रा रियल स्टेट ऑफिस में ऐसी में लगी थी आग आग की लपटों और धुओं ने अगल बगल बने ऑफिस को भी चपेट में लिया कैनरा बैंक का कुछ हिस्सा भी आग की चपेट में आया
दमकल की आठ गाड़ियों और हैड्रोलिक मशीन ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

मौके पर पहुँच लखनऊ जिलाधिकारी बिल्डिंग का लिया जायज़ा जिलाधिकारी ने बताया, हजरतगंज में बिल्डिंग में जो मुख्य रूप से केनरा बैंक है और उसमे अलग-अलग कई ऑफिस है जी प्लस टू बिल्डिंग है यह पहले फ्लोर पर आग लगी है फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है यहां पर इंक्वारी करने के बाद पता चला कि फायर अलार्म एक्टिव था और बज रहा था फायर इक्विपमेंट भी लगे हुए थे लेकिन पास में फायर स्टेशन है वहां से तुरंत दमकल की गाड़ियां आ गई और आग पर काबू पा लिया गया ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.