diwali horizontal

आधा दर्जन लुटेरे गिरफ्तार

0 224
लखनऊ : काकोरी पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर डकैती की योजना बना रहे आधा दर्जन लुटेरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। प्रभारी निरीक्षक काकोरी कुलदीप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम गौस मियाँ उर्फ चुन्नू पुत्र मो. शाहजहाँ मिया, कुद्दूस पुत्र रुस्तम शेख, फिरोज उर्फ उज्जवल पुत्र पन्नामोर, मो. फारुक पुत्र मो. सौरफ, असदुल गाजी पुत्र ईस्कान गाजी और मुकेश पुत्र राजकुमार बताया है। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने चोरी के 14 मोबाइल फोन, 30 विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड, 162300 रुपये नगद, एक पल्सर मोटरसाइकिल, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, हथोड़ा छेनी और सब्बल बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.