diwali horizontal

लखनऊ में सुबह-सुबह झमाझम  बारिश, कई इलाकों में जलभराव।

0 29

लखनऊ में सुबह-सुबह झमाझम  बारिश, कई इलाकों में जलभराव।

WEATHER ALERT: लखनऊ में गुरुवार को सुबह 6 बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब ढाई घंटे तक अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग समय में जोरदार बरसात होती रही। काले बादल गरज-चमक के साथ बरसते रहे। रात में भी आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

गोमतीनगर और शहर के पूर्वी इलाके में करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। उसके बाद 7:20 बजे से पारा, दुबग्गा और शहर के दक्षिणी-पश्चिमी इलाके में तेज बारिश हुई। आधे घंटे की बारिश में कई कॉलोनियों के नाले-नालियां चोक हो गए। सरोजनी नगर में 7:54 बजे से जोरदार बारिश शुरू हुई। यहां भी आधे घंटे बरसात हुई।

गोमतीनगर की तरफ 8:36 बजे तेज धूप निकल आई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दिन में कई बार बारिश की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28°C रहा।

अधिकतम आर्द्रता 78 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 62 फीसदी रही है। कल 5.1 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि इस दिन सामान्य बारिश का औसत 11.1 मिलीमीटर था। मानसून में अभी तक 104.8 मिलीमीटर बरसात हुई, जबकि सामान्य बारिश का औसत 194.8 मिलीमीटर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.