diwali horizontal

हिमांशु का पीसीएस परीक्षा में हुआ चयन

0 222
उरई (जालौन): 2021 पीसीएस परीक्षा परिणाम में स्थानीय शिक्षक पुत्र हिमांशु का चयन श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पद पर हुआ है, जबकि 2020 में उसका चयन सेवा योजन अधिकारी के पद पर हुआ था।
नगर के ब्रजेश्वरी कॉलनी में रहने वाले मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलिज के प्रबंधक प्रो वीरेंद्र सिंह के पौत्र तथा परिषदीय विद्यालय में शिक्षक उपवन कुमार सिंह के होनहार बेटे हिमांशु सिंह दो दिन पहले घोषित पीसीएस परीक्षा परिणाम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाइयां मिलने का तांता लगा है। उपवन कुमार सिंह ने बताया कि साल 2020 की पीसीएस परीक्षा में हिमांशु का चयन सेवा योजन अधिकारी के पद पर हुआ था और वह फिलहाल लखनऊ में कार्यरत है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.