diwali horizontal

आईटीआई अलीगंज में हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने 15 अभ्यर्थियों को दिया रोजगार रु. 12,000 मासिक वेतन पर टेक्निकल पदों के लिए हुआ चयन!

0 283

आईटीआई अलीगंज में हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने 15 अभ्यर्थियों को दिया रोजगार रु. 12,000 मासिक वेतन पर टेक्निकल पदों के लिए हुआ चयन!

 

लखनऊ, (वरिष्ठ संवाददाता: नज़र मेहदी)

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अलीगंज, लखनऊ में आज हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड द्वारा एक रोजगार चयन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत ट्रेड मैकेनिक मोटर व्हीकल के 15 प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

इस मौके पर कंपनी की ओर से श्री अनुराग सिंह (डिविजनल हेड) और श्रीमती विभा सिंह (ट्रेनिंग मैनेजर) सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी में ₹12,000 प्रति माह के वेतनमान पर कार्य करने का अवसर मिलेगा।

संस्थान के प्राचार्य महोदय ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं दीं और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी  भेष सिंह चौहान ने संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता जताई।

यह चयन कार्यक्रम संस्थान की गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण व्यवस्था और उद्योग जगत से मजबूत सहयोग का परिणाम है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मकबूल कादिर एवं ज़िल्लुर रहमान अनुदेशक ने  महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.