diwali horizontal

लखनऊ में धार्मिक स्थल के सौ मीटर के दायरे में चल रहे नॉनवेज रेस्तरां होंगे बंद नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव पास

0 267

लखनऊ:  लखनऊ में धार्मिक स्थल के सौ मीटर के दायरे में चल रहे नॉनवेज रेस्तरां भी बंद होंगे। इस प्रस्ताव को लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी ने पास कर दिया। रामनगरी अयोध्या तथा कृष्ण नगरी मथुरा के बाद अब राजधानी लखनऊ में भी धार्मिक स्थल के पास मांस की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। लखनऊ नगर निगम ने शुक्रवार को कार्यकारिणी की बैठक में यह प्रस्ताव पास करने के साथ ही जिलाधिकारी से भी कार्रवाई करने के लिए पत्र भी प्रेषित किया है।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी अब किसी भी धार्मिक स्थल के पास मांस की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इस प्रस्ताव को लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी ने बीते शुक्रवार को पास कर दिया है। महापौर की अध्यक्षता वाली नगर निगम कार्यकारिणी समिति में अधिकारियों के साथ ही बारह पार्षद भी होते हैं, ।अतिक्रमण रोकने को खींची जाएगी पीली पट्टी: महापौर ने बताया कि अतिक्रमण को रोकने के लिए पीली पट्टी खींची जाएगी। सभी जोनल अधिकारी, व्यापार मंडल और ट्रैफिक पुलिस के समन्वय से सड़कों पर पीली पट्टी खींचेंगे, जिसके अंदर वाहन खड़े होंगे। पीली पट्टी के बाहर खड़ी गाडिय़ों पर कार्रवाई होगी।बनेगा कल्बे सादिक द्वार :सामाजिक सद्भाव के लिए संघर्ष करने वाले वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक की स्मृति में एक द्वार का निर्माण निर्माण होगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.