diwali horizontal

हमीरपुर कोतवाली सदर क्षेत्र अंतर्गत पैरामिलिट्री फोर्स एवं पुलिस बल के साथ किया गया एरिया डोमिनेशन

0 126

हमीरपुर: हमीरपुर पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा के निर्देशन पर अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के नेतृत्व में सदर सर्किल के पुलिस फोर्स द्वारा CISF कंपनी के साथ एरिया डोमिनेशन किया गया। इस दौरान रूट मार्च पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारंभ होकर बस स्टैंड से महिला थाना, रहुनिया धर्मशाला, हाथी दरवाजा, गौरा देवी तिराहा, खालेपुरा, सुभाष बाजार, विद्या मंदिर स्कूल, अकिल तिराहा, किंग रोड, जिला अस्पताल से कोतवाली सदर तक रूट मार्च किया गया।

इस दौरान आमजन को शांतिपूर्ण व निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गई साथ ही आमजन से वार्ता कर भरोसा दिलाया गया कि पुलिस और प्रशासन निष्पक्ष व सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।किसी भी अराजक तत्व व मतदान को प्रभावित करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर, प्रभारी निरीक्षक ललपुरा, सुमेरपुर, कुरारा, महिला थाना व उपनिरीक्षक सीआईएसएफ तथा संबंधित पुलिस बल मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.