diwali horizontal

विद्युत विभाग की हड़ताल के दृष्टिगत 132/11 केवी उपकेंद्र कोरवा का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

0 232

अमेठी : जिलाधिकारी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने मंगलवार को विद्युत विभाग की हड़ताल के दृष्टिगत मुंशीगंज स्थित 132/11 केवी उपकेंद्र, कोरवा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर मौजूद स्टाफ की जानकारी ली एवं निरंतर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं पर कोई दिक्कत आए तो तत्काल कंट्रोल रूम से संपर्क कर समस्या का समाधान कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कहीं पर फाल्ट, पोल टूटना या अन्य कोई समस्या आए तो तत्काल मौके पर कर्मचारियों को भेजते हुए समस्या का समाधान कराया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.