diwali horizontal

स्मार्ट क्लासेज का किया उद्घाटन।

0 169
 उन्नाव: विकास खण्ड हसनगंज की ग्राम पंचायत सिघनापुर के प्राइमरी पाठशाला करसेमऊ एवं सिघनापुर में स्मार्ट क्लासेज एवम खेलकूद मैदान का उद्घाटन शिक्षक दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान तारावती पाल की अध्यक्षता में  मोहान विधायक बृजेश रावत ने फीता काट एवं नारियल तोड़कर किया
इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि आज के दिन ग्राम प्रधान तारावती पाल ने दोनो स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज की शुरुवात  कर अपने गांव के बच्चो को आधुनिक तरीके से शिक्षा देने का जो प्रयास किया है वह समाज के लिए प्रेरणादाई है
कक्षा में एल ई डी टी वी लग जाने  से सभी छात्र छात्राओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई
इस अवसर पर शिक्षक  के रूप में क्षेत्रीय विधायक सहित दोनो स्कूलों के 10 शिक्षको को ग्राम प्रधान तारावती पाल ने अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया सम्मान पाने वालो में शोभिता दुबे भूपेंद्र यादव नीलम अजय कुमार रावत प्रेमशंकर लल्लू प्रसाद ओमप्रकाश पाल आशुतोष शर्मा शैलजा कुमारी आदि रहे
इस अवसर पर बिछिया ब्लॉक से  पधारे जनप्रतिनिधि दीपक त्रिवेदी दीपू तिवारी अश्वनी शुक्ला कमलेश बाजपेई कृष्ण कुमार दीक्षित कलावती प्रधान प्रतिनिधि विनोद अनित सोनी सीमा लीलावती लालबहादुर परमेश्वर लवकुश उधौ छोटेलाल सजीवन विशेश्वर सहित तीन सैकड़ा लोग इस कार्यक्रम के साक्षी बने
Leave A Reply

Your email address will not be published.