diwali horizontal

गोष्ठी के माध्यम से किसानों को दी गयी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी

0 126

 

बस्ती-उद्यान विभाग गोष्ठी का कार्यक्रम बस्ती सदर विकासखंड के न्याय पंचायत महारीपुर ग्राम पंचायत बक्सर में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला उद्यान अधिकारी संतोष कुमार दुबे, योजना प्रभारी भानु प्रताप त्रिपाठी, सहायक उद्यान निरीक्षक पारसनाथ ने सहभाग किया। मुख्य अतिथि के द्वारा किसानों को विभाग की योजनाओं और खेती की संक्षिप्त जानकारी दी गई,जिससे किसान अपनी आमदनी को कैसे बढ़ाएं और कैसे कार्य करें, और साथ में भानु प्रताप त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री सिंचाई योजना की जानकारी किसानों को दिया इस गोष्टी कार्यक्रम को नूर आलम की अध्यक्षता में किया गया, कार्यक्रम और ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान नूर आलम, रामगोविंद,अजय सिंह,सियाराम,मंसाराम,गौरीशंकर,बलराम मौर्या,नींबू लाल मौर्या आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.