diwali horizontal

कर्नल को थप्पड़ मारने वाला इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

0 279

कर्नल को थप्पड़ मारने वाला इंस्पेक्टर लाइन हाजिर।

पीजीआई इलाके में 21 जून की सुबह हरदोई के बिलग्राम निवासी कर्नल आनंद प्रकाश सुमन को पीटने और उनके पैर पर कार चढ़ाने के आरोपी इंस्पेक्टर विनय कुमार सरोज को डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने शनिवार को लाइन हाजिर कर दिया है। आनंद प्रकाश पटना में आर्मी के एनसीसी डायरेक्टरेट में कर्नल के पद पर तैनात हैं। मामले में पीड़ित कर्नल ने इंस्पेक्टर के खिलाफ पीजीआई थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस के सूत्र बताते हैं, कि घटना के बाद आरोपी इंस्पेक्टर विनय कुमार सरोज से पीड़ित कर्नल से माफी मांग कर मामले को खत्म करने के लिए कहा गया था, लेकिन इंस्पेक्टर ने ऐसा नहीं किया। इस पर डीसीपी ने इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.