diwali horizontal

मुफ्तीगंज स्थित ज़ैगम हुसैन के मकान पर जश्ने मुबाहेला का आयोजन

0 141
लखनऊ : मुफ्तीगंज मुबारक हाता में स्थित जनाब ज़ैगम हुसैन साहब के मकान पर जश्न ए मुबाहेला का आयोजन किया गया।जश्न का आग़ाज़ तिलावते कुरान से हुआ। इसके बाद दुआए नुदबा की तिलावत की गई। इसके बाद महफ़िल को मौलाना जनाब क़ुरबान साहब ने खिताब किया। उन्होंने आयत की रौशनी में सदाक़त और मुबाहेला की अहमियत पर रौशनी डाली।
तकरीर के बाद मौलाना नईम साहब, मौलाना दुरुल हसन साहब, जनाब नरजिस क़दर साहब, जनाब डाक्टर रज़ी साहब, जनाब अनवर हुसैन साहब, जनाब खादिम साहब, जनाब रिजवान साहब, जनाब वसीम साहब ने अपने कलाम पेश किए।
Leave A Reply

Your email address will not be published.