diwali horizontal

परिणय सूत्र में बंधे जीत अदाणी और दिवा शाह, गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें!

0 101

अदानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत अदाणी और दिवा शाह परिणय सूत्र में बंध गए हैं. गौतम अदाणी ने इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा भी किया है. उन्होंने जीत अदाणी और दिवा शाह को बधाई देते हुए लिखा कि परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए.

 

यह विवाह आज अहमदाबाद में प्रियजनों के बीच पारंपरिक रीति रिवाजों और शुभ मंगल भाव के साथ संपन्न हुआ. यह एक छोटा और अत्यंत निजी समारोह था, इसलिए हम चाह कर भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके, जिसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं. मैं आप सभी से बेटी दिवा और जीत के लिए स्नेह और आशीष का हृदय से आकांक्षी हूं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.