
उन्नाव : पत्रकार सूरज पांडे का शव बीती 12 दिसम्बर को रहस्यमय हालातों मे रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था मृतक की मां ने महिला उपनिरीक्षक सुनीता चैरसिया व महिला पुलिस थाने का चालक अमर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला सदर कोतवाली में दर्ज कराया,हत्या का मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी गण फरार है आरोपियों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाये जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन भाजपा नेता पत्रकार अरुण अवस्थी,अंजनी पाठक के नेतृत्व में जिलाधिकारी आवास पहुंच कर जिलाधिकारी को दिया गया
जिलाधिकारी ने पत्रकारों को सूरज की मौत के संबंध में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाये के साथ उनकी मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री तक भेजे जाने का आश्वासत दिया,ज्ञापन देने वालों में ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पत्रकार विजय त्रिपाठी, विशाल सिंह,अरुण अवस्थी,नरेंद्र अवस्थी,राहुल पांडे,नसीर खान,अमित त्रिवेदी ,अधिवक्ता पत्रकार अन्नू बाजपेई,वीर दीक्षित,बब्बी पांडे,अश्वनी अवस्थी,राजेश कठेरिया, पिंकू सिंह,शुभम श्रीवास्तव,मयंक तिवारी,विशाल मौर्य,जितेंद्र आजाद, सत्यम पांडे,राजीव सिंह,मनीष तिवारी,शशांक मिश्रा,शिवम तिवारी,वसीम अहमद, मजहर खान,अभय सहित आधा सैकड़ा से अधिक पत्रकारगण मौजूद रहे।