diwali horizontal

छप्पर में आग लगने से लाखों की संपति स्वाहा

0 164

 

औरास,उन्नाव : औरास थाना क्षेत्र के गोड़वा गांव निवासी अनिल द्विवेदी पुत्र हरिनाथ के घर में रखे फूस व पन्नी के बने छप्पर में शनिवार शाम साढ़े सात बजे अचानक आग लग गई ।आग की लपटें उठती देख जब तक वह कुछ बचाव करते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया ।इसी बीच घर मे रखा गैस सिलेंडर आग की चपेट में आकर फट कर पड़ोसी के घर मे जा गिरा । सिलेंडर फटने से आग और प्रचंड हो गई,हादसा देख गांव के लोगों ने घर के पास स्थित तालाब में रखे पम्पिंग सेट को चालू कर जब तक आग पर काबू पाया तब तक पूरे घर की ग्रहस्थी जल कर राख हो गई । पीड़ित ने नगदी व घर की अन्य ग्रहस्थी मिलाकर करीब दो लाख रूपये के नुकसान की बात कही है। रविवार को पीड़ित ने औरास थाने जाकर तहरीर दी थानाध्यक्ष राजबहादुर ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.