
यूपी/डेस्क सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) और गूगल इंडिया ने एक ऐतिहासिक कोलैबोरेशन की घोषणा की है। इसके तहत भारत की सबसे मशहूर नॉलेज-बेस्ड एंटरटेनमेंट फ्रैंचाइज़ी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के आगामी सीज़न में ‘गूगल जेमिनी’ को एक मददगार एआई (AI) साथी के रूप में इंटीग्रेट किया गया है। यह गहराई से जुड़ा कंटेंट कोलैबोरेशन सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर दर्शकों के लिए एक इंटरैक्टिव नॉलेज पार्टनर के तौर पर काम करेगा।
दो दशकों से ज़्यादा समय से केबीसी ने ज्ञान को सुलभ और सशक्त बनाकर लाखों लोगों को प्रेरित किया है। अब गूगल जेमिनी इस सफ़र को और आसान बनाएगा। यह दर्शकों को रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में गाइड करने से लेकर हॉट सीट तक पहुँचने के लिए जनरल नॉलेज (GK) की तैयारी में मदद करने तक, हर कदम पर एक सार्थक भूमिका निभाएगा।
शो के नए प्रोमो में टेक्नोलॉजी और एंटरटेनमेंट के इस अनोखे संगम को दिखाते हुए सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अपने खास अंदाज में कहते हैं आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस युग में, कौन बनेगा करोड़पति से जुड़ रहा है एक नया भागीदार, गूगल जेमिनी। रजिस्ट्रेशन की पहली सीढ़ी से लेकर हॉट सीट की तैयारी तक, हर कदम पर गूगल जेमिनी आपके साथ रहेगा।”
यह कोलैबोरेशन गूगल जेमिनी की पावर को इंटरैक्टिव टचपॉइंट्स के ज़रिए सीधे दर्शकों तक पहुँचाता है। यूज़र्स गूगल जेमिनी ऐप पर जाकर केबीसी रजिस्ट्रेशन के नियमों पर तुरंत और स्पष्ट मार्गदर्शन पा सकते हैं। इसके अलावा, जल्द ही शुरू होने वाले इंटरैक्टिव चैलेंज लोगों को अलग-अलग विषयों पर अपना सामान्य ज्ञान बढ़ाने में मदद करेंगे। केबीसी के रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं, जिसके लिए यूज़र्स स्क्रीन पर दिए गए क्यूआर कोड या लिंक (goo.gle/kbc) का उपयोग कर सकते हैं।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (SET) और सोनी लिव के बारे में अक्टूबर 1995 में लॉन्च हुआ यह चैनल अपनी बेहतरीन शहरी कहानियों (जैसे जस्सी जैसी कोई नहीं, बड़े अच्छे लगते हैं) और ऐतिहासिक-पौराणिक शोज़ (श्रीमद् रामायण, पुण्यश्लोक अहिल्याबाई) के लिए जाना जाता है सोनी लिव: यह SPNI का ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जो न केवल प्रीमियम ओरिजिनल कंटेंट देता है बल्कि यूईएफए चैंपियंस लीग, ऑस्ट्रेलियन ओपन और प्रमुख क्रिकेट बोर्ड्स जैसी वैश्विक खेल प्रतियोगिताओं का ऑफिशियल स्ट्रीमिंग पार्टनर भी है।