diwali horizontal

इल्म (ज्ञान) इंसान को ऊँचा उठाता है, और अक़्ल उसे रास्ता दिखाती है। :- हज़रत अली अलैहिस्सलाम

0 240

इल्म (ज्ञान) इंसान को ऊँचा उठाता है, और अक़्ल उसे रास्ता दिखाती है। :- हज़रत अली अलैहिस्सलाम

Lucknow News: आज मैं दिल से एक बहुत अहम बात आप सबके साथ शेयर करना चाहता हूँ।

आज लखनऊ की सुबह वफ़ा अब्बास के लिए बेहद यादगार बनी, जब देश के सम्मानित नेता,

माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के सुपुत्र और प्रेरणादायक युवा नेता डॉ. नीरज सिंह साहब से मुलाक़ात का मौका मिला।

इस मुलाक़ात में समाज, शिक्षा और इंसानियत के कई अहम् मुद्दों पर गहरी चर्चा हुई।

 

और सबसे खूबसूरत बात यह रही कि हमने हज़रत अली (अ.स.) इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी पर विस्तार से बातचीत की जो लखनऊ के लिए इल्म और तहज़ीब का नया मरकज़ (ज्ञान का बड़ा केंद्र) बनने जा रही है।लखनऊ के लिए इल्म का एक नया उजाला

 

यह यूनिवर्सिटी सिर्फ एक इमारत या इंस्टिट्यूशन नहीं होगी, बल्कि दुनिया को जोड़ने वाली इंसानियत की रोशनी बनकर उभरेगी।

जहाँ मज़हब, जात, नस्ल या भाषा की नहीं — सिर्फ इल्म और इंसानियत की बात होगी।

 

और सबसे गर्व की बात यह है कि— इस यूनिवर्सिटी को आगे बढ़ाने में माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी की महत्वपूर्ण भूमिका और पहल है।

जो लखनऊ को शिक्षा और रिसर्च का ग्लोबल हब बनाने का सपना देख रहे हैं।

यह सुनकर सच में दिल खुश हो गया कि

लखनऊ सिर्फ तहज़ीब की राजधानी ही नहीं, बल्कि अब ज्ञान, शोध और आधुनिक शिक्षा का भी मजबूत केंद्र बनने जा रहा है।

🤝 अम्बर फ़ाउंडेशन एवं मानवता की सेवा पर चर्चा

डॉ. नीरज सिंह  ने अम्बर फ़ाउंडेशन की सेवाओं की दिल से प्रशंसा की—

 

👓 चश्मा वितरण

👁️ मोतियाबिंद ऑपरेशन

🧣 सर्दियों में स्वेटर वितरण

🎓 गरीब बच्चों की फीस और शिक्षा सहायता

👧 “कलेक्टर बिटिया”-“डॉक्टर बिटिया”

🩸 “हुसैनी लहू देश के लिए” मिशन

🎓 हज़रत अली (अ.स.) इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी का शिक्षा प्रयास

 

उन्होंने बहुत प्यारी बात कही—लखनऊ की तहज़ीब और इंसानियत की खुशबू पूरे मुल्क में फैलेगी।

जब नीयत साफ़ हो और काम इंसानियत के लिए, तो बरकत अपने आप उतरती है।आज की ये मुलाक़ात मेरे लिए हौसला भी है, दुआ भी और जिम्मेदारी भी। डॉ. नीरज सिंह

आपकी सादगी, सम्मान और इंसानियत ने दिल जीत लिया।

 

अम्बर फ़ाउंडेशन का वादा

 

कोई गरीब आँसू न बहाए, कोई बच्चा इल्म से दूर न रहे,

और इंसानियत की रौशनी हर दिल तक पहुँचे

यही हमारी राह, यही हमारी दुआ।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.