diwali horizontal

हेमू कालाणी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हिन्दू महासभा व भाजपा के नेता

0 199

अयोध्या: अंग्रेजी शासन के विरुद्ध साहसिक योजनाएं बनाने वाले अंग्रेजों से भरी ट्रेन को उड़ाने वाले तथा अंग्रेजी शासन के विरुद्ध विरोध स्वरूप रेल की पटरियाँ उखाड़ने का साहसिक कार्य करने वाले वीर बलिदानी हेमु कालाणी की 78वीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर हिंदू महासभा तथा भाजपा के संयुक्त संयोजन में तिकोनिया पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि प्रदान की गईI

इस अवसर पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय ने हेमू कालाणी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि अंग्रेजों द्वारा चलाए जा रहे दमन चक्र के विरुद्ध शंखनाद करने वाले अदम्य साहसी कालाणी फांसी के फंदे पर झूले गए किंतु अंग्रेजों के सामने नहीं झुकेI

कालाणी भाजपा वरिष्ठ नेता दिनेश जयसवाल ने कहा कि 20 वर्ष से भी कम अल्पायु में देश को देश के लिए फिरंगी यों को नाकों चने चबाने वाले और हंसते हंसते फांसी के फंदे को चूमने वाले देश के युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे भाजपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष राजीव कुमार शुक्ला ने कहा कि क्रांतिकारी हेमू कालाणी के अंदर देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी, वे एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे ऐसे महान व्यक्तित्व को शत-शत नमन श्रद्धांजलि देने वाले प्रमुख लोगों में जम्मू से पधारे भाजपा नेता रोहित शर्मा कथा अजय ओझा द्वारा भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि प्रदान की गई

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.