diwali horizontal

घर में गिरी आकाशीय बिजली, परिवार का कोई हताहत नहीं

0 333

फतेहपुर, : 03सितंबर। जाफरगंज थाना क्षेत्र के गांव ककोरा में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक पक्का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पूरा परिवार बाल बाल बच गया। ककोरा गांव निवासी सुशील कुमार, पत्नी रीता देवी, बेटे प्रिंस व बेटी एकता से साथ घर से दूर छप्पर के नीचे बैठे थे। इस दौरान देर रात बारिश हो रही थी। तभी तेज आवाज के साथ बिजली तड़पी और सुशील का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गमीनत थी कि पूरा परिवार घर से बाहर छप्पर के.नीचे बैठा था। जिससे एक.बड़ा हुआ हादसा होने से बच गया। इस त्रासदी के दौरान गृहस्थी का सामान दब कर नष्ट हो गया।घर के मलवे में दबकर लगभग एक लाख रुपए की सम्पत्ति का नुकसान हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.