diwali horizontal

घर बनाने के दौरान लिंटर टूटा, राजमिस्त्री सहित तीन की दर्दनाक मौत।

0 115

घर बनाने के दौरान लिंटर टूटा, राजमिस्त्री सहित तीन की दर्दनाक मौत।

Raebareilly News:रायबरेली  जिले के लालगंज में फायर स्टेशन के निकट रविवार की शाम एक निर्माणाधीन भवन की तीसरी मंजिल पर बने छज्जे का लिंटर भरभरा कर गिर गया। इस दौरान वहां पर काम कर रहे राजमिस्त्री और दो श्रमिक 30 फिट की ऊंचाई से जमीन पर नीचे आ गिरे।

तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां पर राजगीर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल दो श्रमिकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों घायल श्रमिकों की मौत हो गई।

 

दीपेमऊ गांव निवासी योगेश यादव के घर का इस समय निर्माण कार्य चल रहा है। चार दिन पहले तीसरी मंजिल का लिंटर डाला गया। रविवार को छज्जे के लिंटर के बाहरी हिस्से को बनाने का काम बिंदा सिंह का पुरवा मजरे चचिहा गांव निवासी राजमिस्त्री रमेश प्रजापति उर्फ गुड्डू प्रजापति (45) पुत्र छंगालाल कर रहे थे। उनके साथ चचिहा निवासी मजदूर रामू (45) व ददरी निवासी रज्जब अली (45) मसाला बनाकर दे रहे थे।

इसी बीच लिंटर दरक गया और उसका वह हिस्सा गिर गया, जिस पर रमेश प्रजापति, रामू और रज्जब अली खड़े। लिंटर गिरने से तीनों लोग 30 फिट की ऊंचाई से नीचे सड़क पर गिरे। हादसै से अफरातफरी मच गई। तीनों घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने गुड्डू प्रजापति को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामू और रज्जब अली को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उन दोनों की भी मौत हो गई। राजमिस्त्री और दो श्रमिकों की मौत की जानकारी मिलते ही सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने बताया कि घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.