diwali horizontal

लॉकडाउन 4.0: 31 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, नई गाइडलाइन्स जल्द जारी होंगी

0 321

नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस को रोकने के लिए तीसरे चरण का लॉकडाउन आज खत्म हो रहा है। जिसके बाद केंद्र सरकार ने चौथे का लॉकडाउन 14 दिन लिए बढ़ा दिया है। जो 31मई तक होगा। जिसकी गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। चौथे चरण के इस लॉकडाउन में लोगों को कई तरह की सहूलियतें दी गई हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पहले ही कहा था कि लॉकडाउन 4.0 नए रूप, रंग वाला होगा।

नए नियमों में आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार देने के लिए छूट का दायरा काफी बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही लोगों के आवागमन पर भी कई तरह के प्रतिबंध खत्म कर दिए गए हैं। बता दें कि देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद 24 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन लगाया गया था।

पहले लॉकडाउन में नियम काफी सख्त थे। इसके बाद 15 अप्रैल से लॉकडाउन 2.0 शुरू हुआ जो कि 3 मई तक चला। कोरोना के मामलों में कमी न आने पर फिर से लॉकडाउन बढ़ाया गया था। जो 17 मई यानी आज खत्म हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.