diwali horizontal

लखनऊ LIVE | 31 जुलाई, 2026 | टॉप 10 मुख्य समाचार

0 26

लखनऊ LIVE | 31 जुलाई, 2026 | टॉप 10 मुख्य समाचार

  1. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का परिणाम घोषित – चयनित अभ्यर्थियों के लिए मेरिट लिस्ट जारी, अब दस्तावेज़ सत्यापन और आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
  2. नकली दवा रैकेट पर बड़ा एक्शन – यूपी एफएसडीए ने फर्जी बिलिंग और नकली दवाओं के कारोबार का खुलासा किया, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज।
  3. UP RERA की छमाही रिपोर्ट जारी – नए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स की संख्या में लखनऊ प्रदेश में सबसे आगे रहा, जबकि निवेश के मामले में गौतमबुद्ध नगर शीर्ष पर है।
  4. लखनऊ बार एसोसिएशनों की सख्ती – काले कोट के दुरुपयोग पर कड़ा रुख, फर्जी वकीलों और गलत इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी।
  5. सोशल मीडिया अलर्ट से छात्र की जान बची – शाहजहांपुर के एक छात्र को आत्महत्या से पहले यूपी पुलिस ने कुछ ही मिनटों में सुरक्षित बचाया।
  6. रोडवेज मुख्यालय पर आउटसोर्स परिचालकों का प्रदर्शन – समान काम के लिए समान वेतन और संविदा नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन।
  7. 2027 चुनाव की तैयारी में समाजवादी पार्टी – लखनऊ कार्यालय के बाहर नए राजनीतिक संदेश वाले पोस्टर लगाए गए।
  8. हजरतगंज में विरोध प्रदर्शन – भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया।
  9. डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह – राज्यपाल की मौजूदगी में 156 मेडल वितरित किए गए, छात्राओं ने अधिकांश पदक जीते।
  10. अंबेडकर नगर में CISF रिजर्व बटालियन को मंजूरी – राज्य सरकार ने सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए ₹22.5 करोड़ स्वीकृत किए।
Leave A Reply

Your email address will not be published.