diwali horizontal

लखनऊ: नाबालिग लड़की को भगाने वाले युवक को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, पीड़िता बरामद

0 108

लखनऊ: नाबालिग लड़की को भगाने वाले युवक को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, पीड़िता बरामद

लखनऊ:  गुडम्बा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर लड़की को सकुशल बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।यह मामला 28 अप्रैल को दर्ज किया गया था, जब एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी को सलमान नामक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत की थी। इस पर थाना गुडम्बा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया।29 अप्रैल को उपनिरीक्षक दान बहादुर राय व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर बेहटा बाजार के पास से नाबालिग लड़की को अभियुक्त सलमान उर्फ मिराज पुत्र सग्गीर (निवासी सरसौंदी, थाना देवा, जनपद बाराबंकी, उम्र 19 वर्ष) के साथ बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दान बहादुर राय के साथ कांस्टेबल अरुण कुमार और महिला कांस्टेबल शुभा सिंह शामिल रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.