diwali horizontal

लखनऊ की हवा देश में सबसे साफ!

0 21

लखनऊ की हवा देश में सबसे साफ!

LUCKNOW LIVE: राजधानी लखनऊ के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 की रिपोर्ट में लखनऊ को देश में नंबर-1 स्थान मिलने की बात सामने आई है। वहीं, आज की एक अन्य AQI रिपोर्ट में लखनऊ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 43 (Good) दर्ज किया गया, जो हवा की बेहतर गुणवत्ता को दर्शाता है।

लखनऊ ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में देश में पहला स्थान हासिल किया है। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत हुए सर्वे में लखनऊ को सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला शहर चुना गया। इसके लिए नगर निगम को 1.50 करोड़ रुपए का पुरस्कार मिला।

वहीं, जोन-4 के वार्ड नंबर-70 पेपर मिल कॉलोनी को भी देश का सबसे अच्छा वार्ड चुना गया है। 30 हजार से ज्यादा आबादी वाले वार्डों में इसे पहला स्थान मिला। इसके लिए वार्ड को 50 लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया।

 

नई दिल्ली के इंदिरा पर्यावरण भवन में हुए कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव और पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने पुरस्कार लिया।

यह उपलब्धि शहर में स्वच्छ हवा, पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए उत्साह बढ़ाने वाली है।

लखनऊ की साफ हवा—स्वस्थ लखनऊ की पहचान!

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.