diwali horizontal

लखनऊ पुलिस की बड़ी सफलता : 50 लाख के चोरी के 233 मोबाइल बरामद

0 59

लखनऊ पुलिस की बड़ी सफलता : 50 लाख के चोरी के 233 मोबाइल बरामद

LUCKNOW POLICE NEWS:  राजधानी लखनऊ में डीसीपी पश्चिम की साइबर सेल, सर्विलांस सेल और थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 50 लाख 50 हजार रुपये की कीमत के 233 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें 55 रेडमी, 40 ओप्पो, 39 वीवो, 35 रियलमी, 29 वनप्लस और 20 सैमसंग समेत कई कंपनियों के मोबाइल फोन शामिल हैं।

ये मोबाइल फोन थाना अमीनाबाद, नाका, कैसरबाग, काकोरी, पारा, दुबग्गा, चौक और वजीरगंज क्षेत्र से चोरी और गुम हुए थे। डीसीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कैसरबाग थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर इस पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को बुलाकर सौंप दिए।

कई ऐसे लोग भी अपने मोबाइल फोन वापस पाकर खुश नजर आए, जिनके फोन वर्षों पहले गुम या चोरी हो गए थे। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने लखनऊ पुलिस का धन्यवाद किया और पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की।

वहीं पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाता है, तो सबसे पहले यूपीसीओपी पर लॉस्ट आर्टिकल रिपोर्ट दर्ज कराएं। इसके साथ ही सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल ब्लॉक कराने और ट्रेसिंग की शिकायत करें। जरूरत पड़ने पर नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें, ताकि गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को जल्द से जल्द बरामद कर उसके असली मालिक तक पहुंचाया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.