diwali horizontal

कांग्रेस 105 से कम पर तैयार नहीं: इमरान मसूद 

0 13

कांग्रेस 105 से कम पर तैयार नहीं: इमरान मसूद 

UTTAR PRADESH LIVE: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर खींचतान तेज होती दिखाई दे रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की नसीहत के बावजूद कांग्रेस नेता इमरान मसूद अपने रुख पर कायम हैं। उन्होंने साफ कहा है कि कांग्रेस 105 सीटों से कम पर समझौता नहीं करेगी।

इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के बिना सपा चुनाव नहीं जीत पाएगी। उनके इस बयान से दोनों दलों के बीच गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

अब सवाल यह है कि क्या अखिलेश यादव कांग्रेस की 105 सीटों की मांग मानेंगे या फिर दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर कोई नया रास्ता निकलेगा? फिलहाल सबकी निगाहें सपा और कांग्रेस के अगले कदम पर टिकी हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.