diwali horizontal

US-ईरान डील पर बड़ा अपडेट:शुक्रवार को लगेगी समझौते पर मुहर?

0 40

US-ईरान डील पर बड़ा अपडेट:शुक्रवार को लगेगी समझौते पर मुहर?

 

IRAN -US DEAL: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए हुए प्रारंभिक समझौते को शुक्रवार से पहले भी सार्वजनिक करने का फ़ैसला कर सकते हैं.

इससे पहले ट्रंप कह चुके हैं कि इस समझौते पर पहले ही हस्ताक्षर हो चुके हैं.

वेंस ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए ‘मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग’ (एमओयू) को ‘क़रीब डेढ़ पन्ने’ का और ‘बहुत सामान्य’ दस्तावेज़ बताया.

अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी समझौते से जुड़ी कुछ जानकारी साझा करनी शुरू कर दी हैं. उन्होंने बताया कि शुक्रवार, 19 जून को होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोल दिया जाएगा.

इसी दिन जिनेवा में इस समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए जाएंगे.

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब ट्रंप फ़्रांस में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं.

मंगलवार को सम्मेलन में ईरान पर एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें मिस्र, क़तर और संयुक्त अरब अमीरात के नेता भी शामिल होंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.