diwali horizontal

शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के पिता रिटायर्ड सेना अधिकारी रवि प्रताप सिंह कांग्रेस में शामिल

0 122

शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के पिता रिटायर्ड सेना अधिकारी रवि प्रताप सिंह कांग्रेस में शामिल

लखनऊ: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों और जननायक राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के पिता और सेना से सेवानिवृत्त अधिकारी रवि प्रताप सिंह ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ली। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजबहादुर, डॉ. मसूद अहमद, पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, सतीश अजमानी और प्रदेश कांग्रेस ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा भी मौजूद रहे।वि प्रताप सिंह का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए अजय राय ने उन्हें कांग्रेस का तिरंगा पट्टा पहनाया और सदस्यता कार्ड सौंपा। अजय राय ने कहा, “यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि एक शहीद के पिता, जो स्वयं भी सेना में रह चुके हैं, आज हमारी विचारधारा से जुड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने कभी सेना का राजनीतिकरण नहीं किया, बल्कि हमेशा सम्मान दिया है।”सदस्यता ग्रहण के बाद रवि प्रताप सिंह ने राहुल गांधी से हुई मुलाकात का अनुभव साझा करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने न केवल उनके घर आकर 45 मिनट तक बात की, बल्कि उस मुलाकात की तस्वीर का कोई राजनीतिक उपयोग न करने का निर्देश भी अपनी टीम को दिया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी जैसे नेता ही शहीदों के सम्मान को सच्चे मन से समझते हैं। उनकी संवेदनशीलता और ईमानदारी से मैं बहुत प्रभावित हुआ हूं।”उन्होंने यह भी कहा कि तिरंगा यात्राओं और दिखावटी सम्मान के दौर में कांग्रेस पार्टी ने कभी शहीदों के नाम पर राजनीति नहीं की, बल्कि परिजनों को परिवार जैसा स्नेह दिया है।रवि प्रताप सिंह के कांग्रेस में शामिल होने को पार्टी ने देशभक्ति और संवेदना से जुड़ी बड़ी प्रतीकात्मक उपलब्धि बताया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.