diwali horizontal

निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण हेतु राजनैतिक दलों के साथ हुई बैठक

0 57

निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण हेतु राजनैतिक दलों के साथ हुई बैठक

मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने पर दिया गया जोर
कुशीनगर ब्यूरो:  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में आगामी निर्वाचन की तैयारी के दृष्टिगत निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई और कहा कि एस आई आर का प्रमुख उद्देश्य निर्वाचन नामावलियों को पूर्णतः शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक है, वहीं मृतकों अथवा अपात्र व्यक्तियों के नामों को सूची से हटाया जाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
        जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने इस प्रक्रिया में राजनैतिक दलों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु बूथ लेवल एजेंट्री प्रणाली लागू की है। इसके अंतर्गत प्रत्येक राजनैतिक दल अपने बूथ स्तर के एजेंटों की नियुक्ति कर सकेगा, जो मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने एजेंटों को प्रशिक्षित कर मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन कार्य में सहयोग प्रदान करें, ताकि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूट न जाए।
Leave A Reply

Your email address will not be published.