diwali horizontal

जल्दी आएगा मानसून, लेकिन सूखे का खतरा: MP-UP-राजस्थान में भीषण गर्मी

0 10

जल्दी आएगा मानसून, लेकिन सूखे का खतरा: MP-UP-राजस्थान में भीषण गर्मी

WEATHER , RAJASTHAN:देश में इस बार मानसून तय समय से पहले आने के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने सुपर-अलनीनो की आशंका के चलते सूखे का खतरा भी जताया है। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बन रही अनुकूल परिस्थितियों की वजह से मानसून जल्दी दस्तक दे सकता है। हालांकि, अलनीनो प्रभाव मजबूत होने पर कई राज्यों में बारिश कम होने की संभावना बनी हुई है।

इस बीच मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में हैं। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।राजधानी भोपाल में तेज गर्मी के कारण सड़क का डामर तक पिघल गया, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अलनीनो प्रभाव बढ़ता है तो खेती और जल संकट की समस्या गंभीर हो सकती है। वहीं, समय से पहले मानसून आने की खबर से किसानों को राहत की उम्मीद भी जगी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.